{"_id":"68af4c8ab91bc69269097d36","slug":"electricity-workers-will-not-remove-old-meters-to-check-the-readings-of-smart-meters-hardoi-news-c-213-1-hra1004-136454-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: स्मार्ट मीटरों की रीडिंग चेक करने के लिए पुराने मीटर नहीं उतारेंगे बिजली कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: स्मार्ट मीटरों की रीडिंग चेक करने के लिए पुराने मीटर नहीं उतारेंगे बिजली कर्मी
विज्ञापन
हरदोई। बिजली उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बने स्मार्ट मीटरों को चेक करने के लिए अब पुराने मीटरों की रीडिंग भी जांची जाएगी। स्मार्ट मीटर लगने के तुरंत बाद पुराने मीटर नहीं उतारे जाएंगे। स्मार्ट मीटर व पुराने मीटर की रीडिंग समान आने के बाद ही पुराने हटाए जाएंगे। लगातार आ रहीं शिकायतों के बाद विभाग ने यह फैसला लिया है।
उपभोक्ताओं के घर और प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद अचानक से बिजली बिलों में इजाफा हुआ है। कई उपभोक्ताओं के बिल इतने अधिक आ गए हैं कि अब उपभोक्ता उन्हें सही कराने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। बिजली बिलों में हुई वृद्धि के बाद अब उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने से भी डर रहे हैं।
इसको लेकर कई स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम पर हमला भी किया दिया गया। कॉरपोरेशन के निर्देश पर स्मार्ट मीटर लगाया भी जाना है। ऐसे में अब विभाग ने एक फैसला किया है कि वह स्मार्ट मीटर के साथ पुराना मीटर भी लगा रखेगी और यह चेक किया जाएगा कि दोनों में बिल समान आ रहा है या नहीं। बिल समान नहीं आएगा तो मीटर सही किया जाएगा और बिल समान आएगा तो पुराना मीटर हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने इस संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं। इस निर्देश के बाद मुख्यालय स्तर पर यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। जल्द ही जिले में लागू की जाएगी। अधिशासी अभियंता सूर्य कुमार ने बताया कि अभी आदेश तो नहीं आया है, निर्देश आने पर दाेनों मीटर लगाए जाएंगे।