फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly woman dies after falling down the stairs while coming down from the roof.

Hardoi News: छत से उतर रहीं बुजुर्ग महिला की जीने से गिरकर मौत

Wed, 01 Jul 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after falling down the stairs while coming down from the roof.
फोटो- 11- इमरजेंसी के बाहर रोते बिलखते मृतक बिटाना के परिजन। संवाद
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार को छत पर सूखने के लिए मक्का डाल कर लौट रहीं बुजुर्ग महिला की जीने से गिर कर मौत हो गई। बहू ने महिला को बेहोशी की हालत में जीने के पास पड़े देखा तो पहले निजी अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज लेकर आईं। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन ने खुद की सहमति पर पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

गोविंदपुर गांव निवासी हाकिम सिंह खेती करते हैं। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। तीनों बेटे दिल्ली में काम करते हैं और उनकी दो बहुएं घर के पड़ाेस में ही अपने-अपने घरों में रहती हैं। हाकिम और उनकी पत्नी बिटाना (65) अलग मकान में रहते हैं। छोटे बेटे रोहित की पत्नी कोमल ने बताया कि घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन

इस बीच बिटाना छत पर मक्का डालने गई थी। थोड़ी देर बाद उनकी जेठानी सुनील की पत्नी सरिता घर पहुंचीं तो उनको जीने के नीचे चौकी के पास बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। वह लोग सास बिटाना को लेकर बावन रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इमरजेंसी में डॉक्टरी परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव लेकर चले गए। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि सूचना आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed