फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly cyclist dies due to collision with bike

Hardoi News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Thu, 06 Feb 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Elderly cyclist dies due to collision with bike
हरदोई। पिहानी-शाहाबाद मार्ग पर अहेमी चौराहा के पास साइकिल सवार बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद बाइक छोड़कर चालक भाग निकला। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर निवासी रोशन (63) खेती करते थे। बुधवार देर शाम वह साइकिल से अहेमी चौराहा पर लगने वाली बाजार में खरीदारी के लिए गए थे। वहां से वापस आते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने से वह मौके पर बेहोश हो गए।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुुंचे परिजन उन्हें सीएचसी पिहानी ले गए। यहां से मेडिकल कॉलेज हरदोई फिर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन देर रात काकोरी के पास रोशन की मौत हो गई।
विज्ञापन

शव लेकर परिजन वापस मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed