फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Eighth day continued picketing

आठवें दिन भी जारी रहा धरना

Tue, 24 Mar 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 24 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Eighth day continued picketing

पात्र होने के बाद भी लोहिया आवास दिलाने, प्रधान और

विज्ञापन
उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग न पूरी होने से खफा टड़ियावां के ग्राम गढ़ी के ग्रामीणों सोमवार से कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन आठवें दिन सोमवार को भी जारी रहा।

कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए गढ़ी के ग्रामीणों में शामिल सालिकराम व राजेश कुमार आदि ने बताया कि जनवरी में लोहिया आवास दिलाने एवं प्रधान और उनके साथियाें के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था।

जिसके बाद सीडीओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया था, पर दो माह का समय बीतने के बाद भी अब तक न तो आवास ही मिले और न ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई ही की जा सकी है, जिससे गांव में खुलेआम आरोपी ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देते घूम रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार धरना शुरू हो गया है और तब तक जारी रहेगा जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता। पात्रों को आवास दिलाने और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल में पहुंचाने तक ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आठ दिन हो गए, पर उन्हें अब तक किसी अधिकारी द्वारा कोई आश्वासन नहीं मिला है। इस मौके पर उमेश कुमार, राजकुमार, रामगोपाल, सुनीता, मनोज कुमार, राममित्र और लालाराम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed