फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Eight booked for murder of youth in Harpalpur, six arrested

Hardoi News: हरपालपुर में युवक की हत्या के आरोप में आठ पर रिपोर्ट, छह गिरफ्तार

Sun, 16 Mar 2025 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Eight booked for murder of youth in Harpalpur, six arrested
हरपालपुर। हरपालपुर कस्बे में शनिवार रात युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शनिवार रात पुलिस और मृतक के प रिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। नाराज परिजन सीएचसी से शव घर उठा ले गए, लेकिन अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हरपालपुर में खरगापुर मार्ग पर उमाशंकर यादव का मकान है। उनकी पलिया तिराहा पर खाद बीज की दुकान है। उनके चचेरे भाई सरोज यादव भी पास में ही रहते हैं। दोनों के मकान के पास अरविंद यादव का भी मकान है। शनिवार रात उमाशंकर और सरोज पैदल जा रहे थे। आरोप है कि अरविंद और उनके परिजनों ने सरोज को घर के अंदर घसीट लिया और छत से ले जाकर फेंक दिया। बचाव में गए उमाशंकर यादव पर भी ईंट पत्थर से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल उमाशंकर को सीएचसी हरपालपुर में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सरोज को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज हरदोई और फिर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव ले जा रही थी, लेकिन परिजन उमाशंकर का शव जबरन घर ले गए। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और सख्त रुख अपनाया।

इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक उमाशंकर के पिता आशाराम की तहरीर पर अशोक, उनके भाई प्रमोद, प्रमोद के पुत्र रोहित, बनवारीलाल, उनकी पत्नी अनीता और उनके पुत्र मंजेश, प्रमोद की पत्नी सुनीता और अशोक की पत्नी अनीता के खिलाफ बलवा, हत्या आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रमोद, अशोक, रोहित, मंजेश, बनवारी की पत्नी अनीता, अशोक की पत्नी अनीता और प्रमोद की पत्नी सुनीता को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल छोटेलाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक अभिषेक यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed