{"_id":"6a5929a1772d63e528083c84","slug":"efforts-to-erase-the-scars-of-nevada-crossing-have-begun-hardoi-news-c-213-1-hra1001-153222-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नेवादा चौराहा के मिटाए जाने लगे दाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नेवादा चौराहा के मिटाए जाने लगे दाग
विज्ञापन
इंपैक्ट :
फोटो 08: नेवादा चौराहा पर गड्ढों में भरी गई गिट्टी को बराबर करता रोड रोलर। संवाद
सड़क पर करीब 100 मीटर लंबाई में तीन-तीन फीट गहरे हो गए थे गड्ढे
सड़क पर जलभराव रोकने के लिए दोनों तरफ बनवाई जाएगी नाली
संवाद न्यूज एजेंसी
भरावन। अतरौली माल मार्ग पर राहगीरों का आवागमन आसान होगा। लोक निर्माण विभाग ने अतरौली माल मार्ग पर नेवादा चौराहा के पास गड्ढों को भरवाया जाने लगा है। लोक निर्माण विभाग ने गिट्टी डलवाने के साथ ही रोड रोलर से बराबर भी करानी शुरू करा दी है। वहीं सड़क खराब होने के प्रमुख कारण जलभराव की समस्या का भी समाधान कराए जाने के लिए दोनों तरफ नाली भी बनवाई जाएगी।
अतरौली माल मार्ग पर नेवादा चौराहा के पास करीब 100 मीटर सड़क पर तीन-तीन फीट गहरे गड्ढे हो गए थे। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों के साथ ही हादसों की भी आशंका रहती थी। 100 मीटर सड़क पूरी तरह से खराब होने के कारण लोगों को रात में ही नहीं दिन में भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं जलभराव के कारण भारी वाहनों को निकालने में भी समस्या होती थी।
अतरौली माल मार्ग पर गहरे-गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों को होने वाली दिक्कतों को अमर उजाला ने 14 जुलाई के अंक में गड्ढों में विकास, बदहाल हो गए मार्ग शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान दिया। नेवादा चौराहा के पास गड्ढों को गिट्टी और मौरंग व सीमेंट से भरवाया है। रोड रोलर से बराबर भी कराना शुरू किया है। इससे लोगों को आवागमन में आसानी की उम्मीद जागी है। पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि गिट्टी डलवाकर रोड रोलर से सड़क को समतल कराया जा रहा है। बताया कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सड़क के दोनों तरफ से जलनिकासी के लिए जल्द ही नाली को भी बनवाया जाएगा। इससे बरसात का पानी सड़क पर नहीं रुकेगा।