फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Effigy of US President burnt in protest against tariff

Hardoi News: टैरिफ के विरोध में अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंका

Mon, 11 Aug 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Effigy of US President burnt in protest against tariff
फोटो-10- सोल्जर बोर्ड चौराहा पर अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंकते स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिका - फोटो : संवाद
हरदोई। भारत पर अमेरिकी की तरफ से आयात शुल्क 50 प्रतिशत करने के विरोध में सोमवार को स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला फूंका। सोल्जर बोर्ड चौराहा पर पुतला फूंक कर पदाधिकारियों ने विदेशी उत्पादों को जलाया और उनके बहिष्कार की अपील की।
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत समन्वयक हर्षवर्धन सिंह, जिला संयोजक अवनीश द्विवेदी और नगर संयोजक शिव सेवक गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। प्रांत समन्वयक ने कहा कि अमेरिका की तरफ से जबरदस्ती लगाए गए कर को भारतीय बर्दाश्त नहीं करेंगे। कोई देश नीतियों में बांधकर व्यापार नहीं कर सकेंगे, अब पहले वाला भारत नहीं जो धमकियों से डर जाएगा। जिला संयोजक ने कहा कि आगे जन जागरण करके विदेशी सामानों और स्वदेशी सामानों की सूची सभी को वितरित की जाएगी। नगर संयोजक ने कहा कि अमेरिकी और विदेशी कंपनियों के सामानों का बहिष्कार करते हुए स्वदेशी अपनाने की अपील की जाएगी। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, अशोक कुमार अग्निहोत्री, सुधीर अवस्थी, अलका गुप्ता, मधुबाला गुप्ता, विनीता पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed