फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Effect of action: Now the construction work of roads will not be completed in the stipulated time.

कार्रवाई का असर : अब तय समय में पूरा नहीं हो पाएगा मार्गाें के निर्माण का काम

Sat, 30 Nov 2024 10:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Effect of action: Now the construction work of roads will not be completed in the stipulated time.
हरदोई। जिले में तैनात 16 अभियंताओं और निर्माण कार्य में लगी चार फर्माें पर हुई कार्रवाई का असर अब विकास कार्याें पर भी दिखेगा। दरअसल, कुल चार फर्म काली सूची में डाले जाने के आदेश हुए हैं। इनमें से दो फर्में एक-एक बड़े निर्माण कार्य में लगी थीं। दूसरी ओर बड़े पैमाने पर हुई कार्रवाई से विभाग में अब भी खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तत्कालीन अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र को निलंबित किया गया है। इसके अलावा दो अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार और एसके मिश्रा को भी निलंबित किया गया है। आठ अवर अभियंता भी निलंबित हुए हैं। पांच सहायक अभियंता भी कार्रवाई की जद में आए हैं। लोक निर्माण विभाग के खंड-एक के अधीन लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग से सांडी-शाहाबाद मार्ग को जोड़ने वाले रद्धेपुरवा सकतपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य होना था। लगभग 59 करोड़ रुपये से इस मार्ग का निर्माण हो रहा था।
विज्ञापन

इसी मार्ग पर छह जगहों पर सड़क के नमूने लिए गए थे और इसके जिम्मेदार अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया। निर्माण कार्य कर रही मेसर्स प्रोग्रेसिव कंस्ट्रक्शन कंपनी को काली सूची में डालने के आदेश भी हुए हैं। इस मार्ग का निर्माण अब फिलहाल ठप हो गया है। यह कार्य जून 2025 तक पूरा होना था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। इस सड़क का निर्माण पूरा होने में अब काफी ज्यादा समय लगेगा। इसी तरह बेहटा गोकुल मंसूरनगर मार्ग का निर्माण भी जनवरी 2025 तक पूरा होना था। इसका निर्माण करा रही मेसर्स ओम प्रकाश चौबे को भी काली सूची में डालने का आदेश हुआ है। ऐसे में यह कार्य भी ठप हो गया है। इसे भी पूरा होने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोबारा होगी टेंडर प्रक्रिया
विभाग से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि उक्त दोनों कार्याें के लिए निविदा प्रक्रिया फिर से पूरी कराई जाएगी। दोनोें ही मार्गाें का निर्माण काफी बड़े बजट से कराया जा रहा है। ऐसे में निविदा की प्रक्रिया भी शासन स्तर से ही पूरी कराई जाएगी। हालांकि, कहीं न कहीं निर्माण कार्याें में लगी फर्माें के प्रोपराइटर घबराए हुए हैं। संभव है कि निविदा प्रकिया में भी काफी समय लग जाए। ज्यादातर फर्माें के प्रोपराइटर उक्त दोनों मार्गाें के निर्माण का टेंडर डालने में भी हिचकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed