फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   education,hardoi,officer,hardoi news,document

शासन ने तलब किया कई वर्षो से डटे शिक्षा अधिकारियों का डाटा

Thu, 28 Jan 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
education,hardoi,officer,hardoi news,document
हरदोई। कई वर्षों से जिले के ब्लॉकों में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों का डाटा शासन स्तर से तलब किया गया है। सहायक शिक्षा निदेशक ने निर्धारित प्रारूप पर खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट तैयार कर भेजे जाने के निर्देश बीएसए को जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

सहायक शिक्षा निदेशक नंद लाल सिंह की ओर से जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजे गए निर्देशों में बताया गया कि प्रदेश के 75 जनपदों के 880 ब्लॉकों में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों के संबंध में सूचनाएं मांगी गईं थीं। इनमें जो खंड शिक्षा अधिकारी एक ही विकास खंड में तीन वर्ष, एक ही जनपद में 10 वर्ष, 15 वर्ष व 20 वर्ष से अधिक समय से तैनात हैं। उनके संबंध में सूचनाएं मांगी गईं थीं, लेकिन अब तक प्राप्त नहीं हो सकी हैं जिस पर असंतोष व्यक्त किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। सूचनाएं तैयार करने के भी निर्देश दे दिए गए हैं। बीएसए ने बताया कि भेजे गए प्रारूप में जनपद का नाम, खंड शिक्षा अधिकारी का नाम, विकास खंड का नाम, जनपद में तैनाती की स्थिति, जनपद में कितने वर्षों से तैनात, ब्लॉक में कितने वर्षों से तैनात की स्थिति पूछी गई है। जिसको जल्द तैयार कर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed