फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Economic weakness will not stop the flight of Ruchi's spirits

Hardoi News: आर्थिक कमजाेरी नहीं रोकेगी रुचि के हौसलों की उड़ान

Wed, 14 Feb 2024 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 14 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Economic weakness will not stop the flight of Ruchi's spirits
हरदोई। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) के बैनर तले 20 फरवरी से थाईलैंड में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामिल होने का पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी रुचि त्रिवेदी का सपना साकार होना तय हो गया है।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के चलते रुचि त्रिवेदी प्रतियोगिता में शामिल होने को लेकर असमंजस की स्थिति में थीं, लेकिन जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और हरदोई के पूर्व एसपी रहे (अब रामपुर में) एसपी राजेश द्विवेदी की पहल से रुचि का सपना साकार होने जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला वैटगंज निवासी रुचि त्रिवेदी पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उनकी नेशनल रैंकिंग तीन और वर्ल्ड रैंकिंग 23 है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा अमेरिका के पेरू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शामिल हो चुकी है। युगांडा और इंडोनेशिया में भी उन्हें कांस्य पदक मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 से 25 फरवरी के बीच थाईलैंड के पटाया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए रुचि को अनुमति तो मिल गई थी, लेकिन उनके सामने आर्थिक संकट था।

इसका पता चलने पर मुकेश अग्रवाल ने एक लाख रुपये और पूर्व एसपी राजेश द्विवेदी ने 80 हजार रुपये की नकद सहायता रुचि तक पहुंचा दी है। यह धनराशि मंगलवार को आरके बबलू, अनिल महेंद्रा, सतीश अग्रवाल, विंसी सरदार, मनीष चतुर्वेदी और राम प्रकाश शुक्ला की मौजूदगी में रुचि को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed