फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   E-rickshaw owner dies under suspicious circumstances

Hardoi News: संदिग्ध परिस्थितियों में ई-रिक्शा मालिक की मौत

Wed, 23 Aug 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw owner dies under suspicious circumstances
हरदोई। चालक के साथ सीतापुर जाने को निकला ई-रिक्शा मालिक संदिग्ध हालात में घायल हो गया। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने चालक पर ही हत्या किए जाने की आशंका जताई है, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के बसखेल मजरा रावल निवासी शीशपाल (35) यूं तो खेती करते थे, लेकिन उनका एक ई-रिक्शा भी चलता है। इटहा गांव निवासी शख्स उनका ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार को चालक अपनी बुआ को छोड़ने ई-रिक्शा से शीशपाल के साथ सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के इदलपुर गांव गया था। इसके बाद शीशपाल संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को चालक ने शीशपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां में भर्ती कराया और शीशपाल की पत्नी सुशीला को अवगत कराया। घायल होने की वजह पूछने पर चालक ने चुप्पी साध ली। सुशीला सीएचसी पहुंची तो शीशपाल की हालत नाजुक थी। चिकित्सक ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में मंगलवार देर रात शीशपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशीला और मृतक के भाई मुन्नालाल ने चालक पर ही हत्या की आशंका जताई है। दोनों का दावा है कि अगर दुर्घटना होती तो ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त होता। चालक को भी कोई चोट नहीं आई। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed