फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   E-rickshaw driver dies after consuming poison

Hardoi News: जहर खाने से ई-रिक्शा चालक की मौत

Wed, 21 Jan 2026 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies after consuming poison
फोटो-13- चंदन। फाइल फोटो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के कहडरा गांव में मंगलवार देर शाम युवक ने जहर खा लिया। परिजन मेडिकल कॉलेज लाए। यहां रात के समय चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम तुंदवल के मजरा कहडरा निवासी चंदन मिश्रा (38) ई-रिक्शा चालक थे। वह सेमरा चौराहे से खजुरमई तिराहे तक ई-रिक्शा चलाते थे। चचेरे भाई राहुल मिश्रा के मुताबिक, मंगलवार शाम चंदन ई-रिक्शा चलाकर घर आए थे। वह सीधे कमरे में चले गए। इस दौरान उन्होंने जहर खा लिया। देर तक जब वह कमरे से नहीं निकले तो उनकी पत्नी शालिनी मिश्रा कमरे की ओर गईं।
विज्ञापन

वहां चंदन को उल्टियां हो रही थीं। मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उनको मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। चंदन के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है। परिजन घटना की वजह बताने से बचते रहे। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला दूसरे थाना क्षेत्र से जुड़ा है। शव का पंचनामा भरवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed