फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dusty hot winds made people miserable

Hardoi News: धूल भरी गर्म हवाओं ने लोगों को किया बेहाल

Tue, 07 May 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 07 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dusty hot winds made people miserable
हरदोई। सोमवार को भी तापमान अपने उच्चतम स्तर पर बना रहा। इसके साथ ही तेज धूल भरी हवाएं चलती रही। इससे लोग पूरे दिन गर्मी से बेहाल रहे। वेधशाला प्रभारी के अनुसार अभी तापमान में कोई अंतर नहीं आएगा। गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन

रविवार को इस मौसम में पारा अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोमवार को भी पारा में कोई अंतर नहीं आया और पूरा 42.0 डिग्री सेल्सियस पर ही रहा। इसके साथ ही पूरे दिन 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। धूल भरी गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत चलना मुश्किल हो रहा था। दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों घर से बाहर निकलने से बचते रहे। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 26.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी के कारण जहां लोगों का दिन का सुकुन छिन गया है। वहीं रात में नींद में भी खलल पड़ रहा है। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार तापमान में कोई विशेष अंतर आने की संभावना नहीं है। तापमान में बढ़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन

तापमान पर एक नजर
दिनांक अधिकतम न्यूनतम हवा की गति
06 मई
05 मई 42.0 24.5 10 किमी/घंटा
04 मई- 36.0 25.5 12 किमी/घंटा
03 मई 39.0 22.0 12 किमी/घंटा
02 मई 35.6 21.6 10 किमी/घंटा
01 मई 39.5 25.5 12 किमी/घंटा
30 अप्रैल 39.8 26.0 06किमी/घंटा
लोकल फाल्ट के कारण गुल रही बिजली
विद्युत उपकेंद्र चरौली में रविवार को केबल बॉक्स में खराबी आने से शाम नौ से बजे बिजली गुल हो गई, जो रात साढ़े 11 बजे बहाल हो सकी। इससे पूर्व दिन में भी सुबह आठ से साढ़े 11 बजे तक बिजली गुल रही थी। सोमवार को भी शाम को चार से पांच बजे तक बिजली गुल रही। इससे उपकेंद्र से जुड़े सात हजार उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान रहे। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र सिटी से जुड़े सुभाष नगर में रविवार की रात साढ़े दस बजे से साढ़े 11 बजे तक बिजली गुल रही। इससे 3500 उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed