{"_id":"6446cbdbdf75b5ac07099e04","slug":"due-to-storm-and-drizzle-there-was-a-power-outage-hardoi-news-c-12-1-196992-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आंधी व बूंदाबांदी से बिजली व्यवस्था हुई धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आंधी व बूंदाबांदी से बिजली व्यवस्था हुई धड़ाम
Tue, 25 Apr 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। तेज हवाओं और बूंदाबांदी से सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह तपिश के बाद दोपहर बाद छाए बादलों व ठंडी हवाओं ने काफी राहत दी। कई स्थानों पर बूंदाबांदी के साथ बिजली भी गरजी। इससे आम की फसल पर प्रभावित हुई। जिले भर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन बिजली कड़कने के साथ तेज हवा का सिलसिला जारी रहेगा।
मौसम में बदलाव दोपहर 12 बजे के बाद हुआ। सुबह आठ किमी. की रफ्तार से चल रही हवाओं ने दोपहर बाद 18 से 20 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली। धूल भरीआंधी के कारण राह चलते लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई, हालांकि बादलों की गड़गड़ाहट का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। सोमवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आम के बागों में बौर लदी डालियां टूट गईं। फल भी टूटकर गिर गए। इसका असर आम की पैदावार पर पड़ने की आशंका है। इसके अलावा खेतों मेें कटी पड़ी गेहूं की फसल भी उड़कर बिखबर गई। इसके अलावा करीब आधे घंटे बाद शहर की आपूर्ति बाधित रही। जैदपुर, दरियाबाद, बेलहरा व फतेहपुुर समेत तमाम इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य होने में काफी समय लग गया। कई स्थानों पर बिजली की लाइन पर पेड़ की डालियांं गिरने से घंटों बिजली गुल रही।