फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Due to rain, the air in the morning and evening became cold, the weather during the day became hot.Due to rain, the air in the morning and evening became cold, the weather during the day became hot.

Hardoi News: बारिश होने से सुबह-शाम की हवा में घुली ठंड, दिन में मौसम गर्म

Wed, 08 Oct 2025 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Due to rain, the air in the morning and evening became cold, the weather during the day became hot.Due to rain, the air in the morning and evening became cold, the weather during the day became hot.
हरदोई। अक्तूबर महीने में भी मौसम के करवट बदलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और सुबह मौसम सुहाना बना रहा। दोपहर में निकली चटकदार तेज धूप की वजह से गर्मी के भी तेवर देखने को मिले। सुबह और शाम के वातावरण में ठंडक घुलना शुरू हो गई है। मानसून भी आखिरी दौर में आ चुका है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से पारे में उतार-चढ़ाव के बाद अब अंदाजा होने लगा है कि जल्द ही सर्दी दस्तक देने वाली है। मंगलवार की शाम को हल्की ठंडी हवाएं चलीं और लोगों को सिहरन महसूस हुई। ग्रामीण इलाकों में तो रात में काफी ठंडा मौसम हो गया और सुबह धुंध भी दिखी। बुधवार की सुबह भी मौसम के कई रूप देखने को मिले। सुबह मूसलाधार बारिश से शहर में कई स्थानों पर पानी भर गया। दोपहर तक बादल छाए रहे लेकिन इसके बाद तेज धूप निकल आई।
विज्ञापन

मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा का कहना है कि मानसून अपने आखिरी दाैर में है। दो तीन दिनों में मानसून के वापसी की परिस्थितियां बन सकती हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह में शहर आठ मिमी बारिश दर्ज की गई। आर्द्रता सुबह 92 और शाम को 75 प्रतिशत रही। हवाओं की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed