फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Due to lack of water drainage, damaged road becomes drain, inconvenience to people

Hardoi News: पानी की निकासी न होने से क्षतिग्रस्त मार्ग बना नाला, लोगों को असुविधा

Sun, 15 Sep 2024 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of water drainage, damaged road becomes drain, inconvenience to people
हरदोई। सांडी रोड पर नुमाइश चौराहे के पास मोहल्ला कौशलपुरी जाने वाला क्षतिग्रस्त मार्ग पानी निकासी न होने से जलभराव से नाला बन गया है। जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कौशलपुरी, सुभाषनगर और नुमाइश मैदान से सटे रहने वाले परिवारों के घरों से निकलने और बरसात के पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण अब बारिश का पानी नुमाइश मैदान में जमा हो जाता है। नुमाइश मैदान में मिट्टी भराव करा दिए जाने से मैदान ऊंचा और मार्ग नीचा हो गया है। इससे पहले से ही पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने और नुमाइश मैदान ऊंचा होने से पानी मार्ग पर ही जमा हो रहा है। मार्ग पहले से ही क्षतिग्रस्त है और जलभराव के कारण लोगों के लिए और मुसीबत का सबब बन गया है।
विज्ञापन

सांडी रोड से मोहल्ला सुभाषनगर होते हुए मोहल्ला कौशलपुरी जाने वाले मार्ग पर सरकारी आवास भी बने हुए हैं। पानी निकासी न होने के कारण इन सरकारी आवासों तक पानी पहुंच जाता है। पुराना बोर्डिंग हाउस वार्ड के पूर्व सभासद अवधेश कुमार गुप्ता, मोहल्ला निवासी शिवदास गुप्ता ने बताया कि क्षतिग्रस्त मार्ग को बनवाने और पानी निकासी के इंतजाम के लिए कई बार नगर पालिका के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया गया है। बोर्ड की बैठक में भी प्रस्ताव रखवा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला कौशलपुरी निवासी राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बरसात के समय ही नहीं, बाद में भी मार्ग पर पानी भरा रहता है। जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन में समस्या होती है। रात के समय तो जरूरत पर यहां आने के लिए रिक्शे वाले भी तैयार नहीं होते हैं। बताया कि हम लोग कई बार नगर पालिका और प्रशासन के अधिकारियों को समस्या की जानकारी दे चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो सका।
मोहल्ला कौशलपुरी निवासी ईश्वरवती ने बताया कि जलभराव के कारण आवागमन के साथ ही गंदगी में रहना भी मुश्किल है। मार्ग पर पानी भरा रहता है और कीचड़ आदि की दुर्गंध से बीमारियों की भी आशंका रहती है। मोहल्लेवासियों ने समस्या से कई बार अधिकारियों को अवगत कराया है।
पुराने बोर्डिंग हाउस के सभासद अजय शर्मा दीपू ने बताया कि बोर्ड से प्रस्ताव पारित होने के साथ ही निविदा प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी। फर्म संचालक के जेल जाने के कारण काम शुरु नहीं हो पाया है। नगर पालिका परिषद को प्रक्रिया पूरी करानी है। दीवाली तक मार्ग निर्माण होने की संभावना है।

मार्ग और पानी निकासी के इंतजाम के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कराई गई थी, लेकिन इसे निरस्त कराना पड़ा। दोबारा से निविदा प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। बरसात समाप्त होते ही काम शुरु कराया जाएगा। -विनोद कुमार सोलंकी, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed