फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Due to lack of electricity, 24 projects are not able to provide water to the villagers

Hardoi News: बिजली के अभाव में 24 परियोजनाएं ग्रामीणों को नहीं दे पा रहीं जल

Mon, 09 Oct 2023 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of electricity, 24 projects are not able to provide water to the villagers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बिजली का करंट न मिल पाने से हर घर नल से जल योजना की 24 परियोजनाएं जल नहीं दे पा रहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर को पाइपलाइन से पेयजलापूर्ति की परियोजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। जल निगम विभाग की ओर से इन परियोजनाओं को पूरा कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक बिजली का कनेक्शन न होने के कारण संचालन नहीं हो सका है।
पाइप पेयजल योजना के तहत हर घर नल से जल की योजना को तेजी से चलाया जा रहा है। भारत सरकार ने मार्च 2024 तक सभी घरों को नल से जल की योजना को मूर्त रूप देने का लक्ष्य रखा है। योजना के तहत वैसे तो यहां पर सभी गांवों में काम कराया जा रहा है। जल निगम विभाग की ओर से तहसील सदर, शाहाबाद, संडीला, बिलग्राम और सवायजपुर में कराए जा रहे कामों में से 24 परियोजनाओं को पूरा करा लिया गया है।
विज्ञापन

इन परियोजना को संचालित कराए जाने के लिए अब बिजली कनेक्शन कराए जाने हैं। जल निगम विभाग की ओर से कनेक्शन, ट्रांसफार्मर आदि के कामों के लिए सभी औपचारिकता पूरी कराई जा चुकी है। अभी तक कनेक्शन न होने पाने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजलापूर्ति नहीं शुरू हो पाई है। परियोजनाएं ग्रामीणों के लिए बेमतलब साबित हो रहीं हैं और ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित भी नहीं सकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन परियोजना को कनेक्शन की दरकार
जल निगम की ओर से हर घर जल योजना के तहत निर्मित कराई जा रही पाइप पेयजल परियोजनाओं में से हरियावां की हिंगुआपुर, जफरपुर, सेवा, पिहानी की ऐंठाखेड़ा, इटारा, शाहाबाद की खनिगवां कला, नगला कल्लू, असगरपुर, टोडरपुर की मसफना, टुमुर्की, नेवादा चठिया, कोथावां की नगवां, बहादुरपुर कोथावां, महमूदपुर, अहिरोरी की साहुलपुर, करीमनगर सैदापुर, विक्टोरियागंज, महमूदपुर बहादुरपुर, बेहंदर की खेरवा, कछौना की गाजू, संडीला की शाहपुर चमरहा, माधौगंज की शुक्लापुर भगत, सांडी की जजवासी की परियोजनाएं पूरी हो गईं है। इन परियोजनाओं के संचालन के लिए बिजली कनेक्शन ही आवश्यकता है।

------
जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कामों में ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल योजनाओं के नलकूपों पर विद्युत संयोजन होना है। करीब 24 परियोजनाओं पर अभी तक बिजली कनेक्शन न हो पाने से पाइप जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। सभी परियोजनाओं पर विद्युत संयोजन की राशि भी विभाग की ओर से जमा कराई जा चुकी है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।
एके त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed