फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Due to change in weather, the number of cold and cough patients has increased, dengue and malaria tests have also increased.

Hardoi News: मौसम में बदलाव से बढ़े सर्दी जुकाम के मरीज, डेंगू मलेरिया की जांच भी बढ़ी

Thu, 30 Oct 2025 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, the number of cold and cough patients has increased, dengue and malaria tests have also increased.
फोटो-02- मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
हरदोई। पिछले कई दिनों से मौसम में हुए बदलाव के कारण सर्दी और जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजाें की संख्या इसकी गवाही दे रही है। सेंट्रल पैथाेलॉजी में जांच को लिए जा रहे नमूने भी इसकी पुष्टि करते हैं। पिछले चार दिन से हर रोज सर्दी जुकाम के ही 400 मरीज मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
बीते सोमवार से मौसम बदलना शुरु हुआ था। पहले बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हुआ और फिर झमाझम बारिश होने लगी। बुधवार को कुछ देर के लिए धूप निकली थी लेकिन उमस बढ़ते ही फिर से बादलों ने डेरा जमा लिया था। मौसम में हुए बदलाव के कारण लोग बीमार पड़ने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में अभी तक 250 से 300 के करीब मरीज आ रहे थे। अब 400 तक मरीज पहुंच जा रहे हैं। इनमें सबसे अधिक वायरल बुखार और सर्दी जुकाम से संबंधित हैं। जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. विकास चंद्र विद्यार्थी बताते हैं कि मौसम में परिवर्तन से रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। जो मरीज ज्यादा दिनों से बुखार से पीड़ित हैं, उनकी मलेरिया और डेंगू की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन




सेंट्रल लैब में भी बढ़ा जांच का आंकड़ा
मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब में एक तो वैसे ही रोजाना साढ़े तीन सौ से अधिक जांचे होती हैं। इधर, बारिश के बाद जांचों में भी काफी इजाफा हुआ है। बताया जा रहा है कि अब जांचों का आंकड़ा 500 के ऊपर भी पहुंच जाता है। इनमें मरीजों की सीबीसी जांच के अलावा मलेरिया और डेंगू की जांच भी चिकित्सीय परामर्श पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम में अचानक बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ा है। जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है, वह सर्दी, खांसी और वायरल बुखार की जद में जल्दी आ रहे हैं। -डॉ. चंद्र कुमार, सीएसएम, जिला अस्पताल

फोटो-02- मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद

फोटो-02- मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed