{"_id":"92411cee50edd3e53f37b483a60355fc","slug":"drove-students-to-rs-knockout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाशुल्क न देने पर छात्रों को पीटकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाशुल्क न देने पर छात्रों को पीटकर भगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। केंद्र व्यवस्थापक को दो हजार रुपये सुविधा शुल्क नहीं देने पर प्रबंधक ने छात्रों को मारपीट कर परीक्षा से भगा दिया। मंगलवार को भुक्तभोगी छात्रों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
आनंद कुमार, शिवम आदि ने बताया कि उन्होंने हाईस्कूल का फार्म डाला था। उनका परीक्षा केंद्र बृजराज सिंह इंटर कालेज पहेलिय मानपुर गया। आरोप लगाया कि केंद्र व्यवस्थापक ने उनसे दो हजार प्रति छात्र मांगे थे लेकिन वह दे नहीं सके। मंगलवार को प्रबंधक बृजराज सिंह व उनके लड़के धर्मेेंद्र व पौत्र छोटू ने योगेश विक्रम सिंह, अजय प्रताप सिंह, संजय सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, शिवमंगल आदि के प्रवेश पत्र फाड़ दिए और स्कूल में मारपीट कर भगा दिया।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया गया है और। कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर भुक्तभोगी छात्रों ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को शिकायती पत्र देकर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर आनंद , योगेश, शिवमंगल, अजय प्रताप सिंह, संजय सिंह, ज्ञानेंद्र, श्यामू व शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रमेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं यदि कालेज प्रशासन जांच में दोषी पाया गया तो कार्रवाई होगी।