{"_id":"5fca73718ebc3ecfbf515e4c","slug":"dowry-report-against-6-people-hardoi-news-knp5980215102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छ: के खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत छ: के खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी विवाहिता ने एटा निवासी पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी बबिता पुत्री कन्हैयालाल ने एसपी अनुराग वत्स को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व एटा के थाना अलीगंज के ग्राम नया नगला निवासी अरविंद के साथ हुई थी। बताया कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में बाइक, सोने की चेन व एक लाख रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे।
बताया कि अगस्त में वह मायके आई थी, तब से यहीं रह रही है। 10 अक्तूबर को पति अरविंद, ससुर दाताराम, देवर मंगू, सुरेंद्र व ननद सुखदेवी व नया नगला गांव का ही सुरेंद्र उसके घर आया और दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।