फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Double murder stemmed from a romantic affair; five people, including the young woman's minor brother, have been arrested.

Hardoi News: प्रेम प्रसंग में हुआ था दोहरा हत्याकांड, युवती के नाबालिग भाई समेत पांच धरे गए

Sat, 01 Aug 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Double murder stemmed from a romantic affair; five people, including the young woman's minor brother, have been arrested.
फोटो-13-आरोपी प्रमोद। संवाद
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र में 29 जुलाई की रात हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने शनिवार को कर दिया। प्रेम प्रसंग में पिकअप चालक और उसके गैंगस्टर दोस्त की हत्या की गई थी। पुलिस ने तीन किशोर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल बांस के डंडे, तमंचा और मृतक के दो मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के रैंसो निवासी अरुण चौरसिया (30) और लखनऊ के फैजुल्लागंज निवासी अभिषेक चौरसिया (26) का शव 30 जुलाई की सुबह तकिया-आटामऊ मार्ग के किनारे मिला था। पोस्टमार्टम में अरुण की गोली मारकर हत्या किए जाने और अभिषेक की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। अरुण के पिता जय प्रकाश ने तकिया निवासी एक किशोर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान उसने बताया कि अरुण उसकी बहन से फोन पर बात करता था। यह बात किशोर ने अपने दोस्त गांव निवासी प्रमोद को बताई थी। युवती के भाई और प्रमोद ने अरुण को समझाया था लेकिन अरुण ने बातचीत बंद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि घटना से दो दिन पहले ही प्रमोद और किशोर ने अरुण की हत्या करने की योजना बना ली थी। किशोर ने अपने दो दोस्तों और गांव निवासी प्रमोद को भी योजना में शामिल किया था। पार्टी के बहाने तकिया और आटामऊ के बीच स्थित एक खंडहर की छत पर अरुण को बुलाया था। अरुण के साथ अभिषेक भी मौके पर आ गया था। पार्टी करने के बाद खंडहर से नीचे आने पर युवती के भाई ने अरुण के सिर पर बांस के डंडे से कई वार कर दिए थे और वह वहीं गिर गया था।
यह देख अभिषेक सड़क की तरफ भागने लगा तो पहले से सड़क पर खड़े कुलदीप और दो किशोर ने अभिषेक को धक्का देकर कीचड़ में गिरा दिया था। यहां भी आरोपियों ने बांस के डंडे और ईंट पत्थर से अभिषेक और अरुण पर कई वार किए। इसके बाद तमंचे से चेहरे पर गाेली मार दी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तकिया निवासी कुलदीप और प्रमोद के साथ ही तीन किशोर पकड़े गए हैं। कुलदीप और प्रमोद को न्यायालय ने जेल भेज दिया जबकि तीनों किशोरों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान सीओ संडीला, संतोष सिंह, एसओजी प्रभारी राजेश कुमार, संडीला कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रेश यादव भी मौजूद रहे।


गैंगस्टर से प्रमोद ने पूछा था पुलिस से बचने के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए
पुलिस पूछताछ के दौरान तकिया निवासी प्रमोद ने बताया कि घटना से पहले पार्टी के दौरान उसने अभिषेक से एक सवाल किया था। पूछा था कि अगर किसी की हत्या करनी हो तो पुलिस से बचने के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए। इस पर अभिषेक ने बताया था कि अपना मोबाइल कभी बंद नहीं करना चाहिए। फोन किसी अन्य साथी को देकर उससे बात करवाते रहना चाहिए ताकि पुलिस लोकेशन न पता कर पाए। इस सलाह का उपयोग घटना के बाद आरोपियों ने किया और पुलिस से बचने के लिए अपने मोबाइल अपने भाइयों को दे दिए।



बांस काटकर बनाए थे दो डंडे, पहले से छिपा दिया था तमंचा
सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया कि युवती के भाई ने प्रमोद के साथ मिलकर हत्या की योजना 27 जुलाई को ही बना ली थी। 29 जुलाई की दोपहर युवती का भाई खेत में पंपिंग सेट खींचने के लिए गड़े बांस को उखाड़ लाया था। आरी से इसे काटकर दो डंडे बना लिए थे। खंडहर के पास ले जाकर दोनों डंडे छिपा दिए थे। यहीं उसने तमंचा भी छिपा दिया था। संतोष पाल की दुकान से कोल्ड ड्रिंक, नमकीन और प्लास्टिक के गिलास भी खरीदे थे। पूरी घटना के बाद प्रमोद का भाई आरोपियों को बाइक से इमलियाबाग संडीला-चक्कर रोड के पास छोड़ने गया था।

फोटो-13-आरोपी प्रमोद। संवाद

फोटो-13-आरोपी प्रमोद। संवाद

फोटो-13-आरोपी प्रमोद। संवाद

फोटो-13-आरोपी प्रमोद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed