{"_id":"6748a29b05a2bee7eb054f9b","slug":"dont-go-for-show-use-your-intelligence-google-map-while-going-to-sapkheda-took-me-to-a-bridge-under-construction-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-123172-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दिखावे पर मत जाओ, अपनी अक्ल लगाओ... सांपखेड़ा जाने के लिए निकले गूगल मैप ने निर्माणाधीन पुल पर पहुंचा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दिखावे पर मत जाओ, अपनी अक्ल लगाओ... सांपखेड़ा जाने के लिए निकले गूगल मैप ने निर्माणाधीन पुल पर पहुंचा दिया
विज्ञापन
हरदोई/बिलग्राम। कुछ साल पहले तक टेलीविजन पर एक चर्चित विज्ञापन का सूक्ति वाक्य था... दिखावे पर मत जाओ, अपनी अक्ल लगाओ। हाल ही में बदायूं में गूगल मैप का इस्तेमाल कर सफर के दौरान हुए हादसे के बाद अब यह सूक्ति वाक्य फिर से सटीक हो चला है।
दरअसल, गूगल मैप के सहारे संवाद न्यूज एजेंसी की टीम बिलग्राम विकास खंड के सांपखेड़ा जाने के लिए निकली और मैप ने निर्माणाधीन पुल पर ले जाकर खड़ा कर दिया। गूगल मैप के साथ गलती यहां कार्यदायी संस्था की भी है। यहां पुल निर्माणाधीन है ऐसी कोई सूचना दर्ज नहीं है, जिससे रात में भी नजर आ जाए।
23 नवंबर की रात बदायूं जनपद में दातागंज के पास एक सड़क हादसा हुआ था। हादसे में फर्रुखाबाद के दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत हुई थी। यह लोग गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे थे और मैप ने इन्हें रामगंगा के क्षतिग्रस्त पुल पर पहुंचा दिया। मैप की जमीनी हकीकत पता करने के लिए संवाद की एक टीम बिलग्राम चौराहे से सांप खेड़ा जाने के लिए निकली। टीम ने गूगल मैप पर मंजिल के स्थान पर सांपखेड़ा गांव भरा और सफर शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बिलग्राम से रहुला से जफरपुर होते हुए सांपखेड़ा के रास्ते पर गूगल मैप के आधार पर टीम आगे बढ़ी तो सांपखेड़ा से पहले ही रुकना पड़ गया। वजह यह कि आगे जाने का कोई रास्ता ही नहीं था। यहां गहा नाला है। छह जनवरी को नाले पर बना लगभग चार दशक पुराना पुल टूट गया था। अब पुल निर्माणाधीन है, लेकिन रात में पुल निर्माणाधीन होने का पता ही नहीं चलता।