फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Documents of 600 PRD personnel verified for cashless medical treatment; sent to the administration

Hardoi News: कैशलेस इलाज के लिए 600 पीआरडी जवानों के दस्तावेज सत्यापित, शासन को भेजे

Fri, 16 Oct 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Documents of 600 PRD personnel verified for cashless medical treatment; sent to the administration
हरदोई। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों और उनके परिवारों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिले के करीब 600 पीआरडी जवानों के दस्तावेजों का सत्यापन कराकर रिपोर्ट शासन स्तर पर भेज दी गई है। अब शासन स्तर से आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जवानों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा के कार्ड जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पीआरडी जवानों और उनके आश्रित परिवारों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र जवानों और उनके परिवार को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा दिए जाने का प्रावधान है। योजना के संचालन की जिम्मेदारी स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज को दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युुवा कल्याण अधिकारी नितिन यादव ने बताया कि जिले में पीआरडी जवानों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए विभाग ने करीब 600 जवानों के अभिलेखों का सत्यापन कराया है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित दस्तावेज शासन को भेज दिए गए हैं। नवंबर तक कार्ड जारी होने की संभावना है। योजना के तहत सरकारी अस्पतालों के साथ स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज साचीज से संबद्ध निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed