फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Doctors took out a foot march demanding justice

Hardoi News: चिकित्सकों ने पैदल मार्च निकाल मांगा इंसाफ

Mon, 19 Aug 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Doctors took out a foot march demanding justice
शाहाबाद / सवायजपुर। पश्चिम बंगाल में महिला डाॅक्टर के साथ हुए घृणित कार्य को लेकर चिकित्सकों व आमलोगों में बेहद आक्रोश व्याप्त है। शाहाबाद में चिकित्सकों ने कैंडल मार्च और एबीवीपी ने प्रदर्शन कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया गया।
विज्ञापन

शाहाबाद नगर में डाॅक्टरों ने नगर के मोहल्ला चौक के आरोग्य मेव से विरोध प्रदर्शन की शुरूआत की। घंटाघर से बड़ी बाजार व बस स्टैंड होते हुए आंबेडकर पार्क तक पैदल मार्च किया गया। जस्टिस फाॅर कोलकाता आदि नारे लगाते हुए। चिकित्सकों ने विरोध का स्वर ऊंचा किया। विरोध के चलते प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी भी बंद रही। डाॅ. मुरारीलाल गुप्ता ने कहा कि यदि चिकित्सक ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो वह मरीजों के प्राणों की रक्षा कैसे करेंगे। डाॅ. शारिक परवेज़ खान ने कहा कि ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए कड़े कानून बनें। पैदल मार्च व श्रद्धाजंलि सभा में डॉ. अमित कुमार पाठक, डॉ. शाहिद अली, डॉ. नितिन त्रिपाठी, डॉ. श्यामजी गुप्ता, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. रघुनाथ अग्निहोत्री, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. आसिफ हुसैन सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के बस स्टैंड पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकने के साथ बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन में एबीवीपी के जिला सयोजक प्रांशू बाजपेई, पूर्व तहसील संयोजक दुर्गेश पांडेय, पियूष मौर्य, इमरान बारसी, आमिर, मोनिका ,साइस्ता, नैंसी, सोनू अवस्थी हरिशंचंद्र, शाहिद आदि मौजूद रहे। उधर सवायजपुर में भी प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष ऋषभ त्रिपाठी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार दुष्कर्म में संलिप्त लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। सलिल अवस्थी ने कहा बंगाल में हो रही यह घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. गौरव कात्यायन, अनुपम दुबे ,शानू बाजपेई ,सर्वेश त्रिपाठी, चंद्रहास श्रीवास्तव व श्यामू बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed