{"_id":"a31d57f3cbeca7660621a9844006f571","slug":"do-not-get-justice-from-the-authorities-to-complain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अधिकारियों से न्याय न मिले तो करें शिकायत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अधिकारियों से न्याय न मिले तो करें शिकायत’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 25 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में किसी भी महिला के साथ यदि अत्याचार हो रहा
विज्ञापन
है, तो सपा महिला सभा की जिम्मेदारी है कि उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर
उसको न्याय दिलवाए। यदि प्रशासनिक तौर पर कोई अफसर पीड़ित को न्याय दिलवाने
में रुकवाट पैदा कर रहा, तो शिकायत प्रदेश मुख्यालय करें, ताकि पीड़ित को
न्याय मिल सके ।
यह बात सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की बैठक में जिला प्रभारी साधना वर्मा ने कही। उन्होंने महिला सभा संगठन के कार्यों की समीक्षा की और महिलाओं के प्रति किए जा रहे उनके रुख का भी पुरसाहाल लिया तथा जिलाध्यक्ष गीता सिंह से भी जानकारी ली।
साधना वर्मा ने पार्टी से जुड़ी महिलाओं की समस्याओं को सुना व हिदायत दी कि जो भी कर्मचारी सपा व अन्य सामाजिक महिलाओं की समस्याओं की अनदेखी करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाई जाएगी। उन्होंने संगठन को निर्देश दिए कि महिलाओं का शोषण रोकने एवं उन पर हो रहने अन्याय को रोकने को यहां के अफसरों के पास जाएं, यदि यहां से न्याय न मिले तो मुख्यालय संगठन को सूचित करें।
उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों को भी गांव-गांव महिलाओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रदेश सदस्य शैल सिंह, उपाध्यक्ष मनी खरे, महासचिव माया यादव, नगमा रिजवी, रामकुमारी साहू, नीलम गुप्ता, सपना सिंह, दमयंती मिश्रा, माधुरी सिंह और शमीम आदि मौजूद थीं।