फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DM took stock of the village Nutrition Day

डीएम ने ग्राम पोषण दिवस का लिया जायजा

Thu, 28 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 28 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM took stock of the village Nutrition Day
बैठक - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने विकास खंड अहिरोरी के ग्राम बर्रा डाल सिंह में आकांक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य पोषण मिशन, प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। बच्चों को कुपोषण मुक्त करने और गर्भवती के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत वीएचएनडी का नियमित आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


वीएचएनडी में गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर एवं अन्य आवश्यक जांच की जाती है। बच्चे का वजन लिया जाता है और अतिकुपोषित बच्चों को दोहरा पुष्टाहार दिया जा रहा है। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि कुपोषण से बचाव के लिए स्वच्छता पर भी ध्यान दिया जाए। शौचालयों का प्रयोग किया जाए और कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न जाए। उन्होंने कहा कि यह उनका गोद लिया हुआ ग्राम है। गांव में किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो सीधे उनसे फोन पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन


आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डा. अनु वार्ष्णेय ने कहा कि स्वस्थ बच्चे के जन्म के लिये महिला का स्वस्थ होना आवश्यक है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान गर्भवती का विशेष ध्यान रखा जाए। पौष्टिक आहार के साथ आयरन, फोलिक एसिड आदि आवश्यक दवाओं को दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर गांव में चल रहे विशेष बालिका शिक्षा केंद्र की बालिकाओं से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट, जूडो का प्रशिक्षण दिलाने की बात भी कही। इस दौरान वीएचएनडी में गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और यूरिन सहित आवश्यक जांचें कर औषधियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चौरसिया, उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी डा. शमरुल हसन, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवानी सिंह, एमओआईसी डा. मनु शर्मा, सीडीपीओ सुरसा प्रियंका गुप्ता और ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed