{"_id":"5a677b9f4f1c1b72268b60d7","slug":"dm-gets-kalam-enovation-in-governens-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम पुलकित खरे को मिला कलाम इनोवेशन इन गवर्नेंस अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम पुलकित खरे को मिला कलाम इनोवेशन इन गवर्नेंस अवार्ड
हरदाेई
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अवार्ड के साथ डीएम हरदोई पुलकित खरे। अमर उजाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनाती के दौरान अतिक्रमण से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए तैयार किए गए साफ्टवेयर व्योम ने जिलाधिकारी पुलकित खरे को देशभर में चर्चित कर दिया है। गत शनिवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे को कलाम इनोवेशन इन गवर्नेंस अवार्ड 2018 से नवाजा गया। पूरे देश के 35 आईएएस अफसरों को विभिन्न क्षेत्रों में इनोवेशन के लिए दिए गए पुरस्कारों में पुलकित उत्तर प्रदेश से अकेले आईएएस अफसर हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2011 बैच में पांचवीं रैंक हासिल करने वाले आईएएस पुलकित खरे कंप्यूटर इंजीनियर भी हैं। गत वर्ष बनारस में विकास प्राधिकरण में तैनाती के दौरान पुलकित खरे ने व्योम नामक एक साफ्टवेयर बनाया था। पुलकित बताते हैं कि बनारस में प्राधिकरण की स्थापना 1973 में हुई थी। तब से अब तक यहां अतिक्रमण से संबंधित 79000 मामले लंबित थे। इन मामलों को एक क्लिक पर सामने रखने के लिए उन्होंने व्योम साफ्टवेयर बनाया था। व्योम से मतलब वाराणसी यथार्थ ऑनलाइन मानीटिरिंग है। इसके जरिये अतिक्रमण से जुड़े हर मामले की तारीखवार जानकारी अपडेट रहती थी। डीएम ने बताया कि पूरे देश से 155 आईएएस अधिकारियों ने अपने-अपने इनोवेशन बताते हुए आवेदन किया था। इनमें से 35 अफसर पुरस्कार के लिए चयनित किए गए। मंगलवार को शहर के कई गणमान्य लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन