फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DJ beaten for not increasing the volume of the song

Hardoi News: गाने की आवाज तेज न करने पर डीजे वाले को पीट दिया

Thu, 05 Dec 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 05 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
DJ beaten for not increasing the volume of the song
- पाली थाना क्षेत्र के कछेलिया गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पाली। डीजे की आवाज बढ़ाने को लेकर हुए विवाद में बरातियों ने डीजे बजा रहे युवक को ही पीट दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान ईंट-पत्थर और लाठी चलने की बात भी सामने आई है।
पाली थाना क्षेत्र कछेलिया गांव निवासी एक शख्स की बेटी की शादी बुधवार को थी। बरात बदायूं जनपद के एक गांव से आई थी। बरात में गांव का ही विकास शुक्ला डीजे बजा रहा था। रात में लगभग 11 बजे द्वारचार के बाद डीजे पर वर और वधू पक्ष के लोग नाच रहे थे। इसी दौरान डीजे की आवाज बढ़ाने को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में ईंट-पत्थर और डंडे चलने लगे।
विज्ञापन

बरातियों ने डीजे बजा रहे विकास शुक्ला को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों व अन्य लोगों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल विकास को परिजन इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए। इसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से शादी की रस्में पूरी कर विदाई की गई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि घटना संज्ञान में है। घायल युवक की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed