{"_id":"60e9d0238ebc3e50a90b0287","slug":"district-badar-for-six-months-to-the-husband-of-the-former-municipality-hardoi-news-knp6393073194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पालिकाध्यक्ष के पति छह माह के लिए जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पालिकाध्यक्ष के पति छह माह के लिए जिला बदर
विज्ञापन
हरदोई। सांडी नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष रितू गुप्ता के पति शराब माफिया रामजी गुप्ता को जिलाधिकारी ने छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। इससे पहले शराब माफिया सपा नेता सुभाष पाल को भी छह माह के लिए जिला बदर किया जा चुका है।
सांडी के मोहल्ला औलादगंज निवासी रामजी गुप्ता के विरुद्ध शराब के अवैध कारोबार के मुकदमे न्यायालय में चल रहे हैं। उनके विरुद्ध गुंडाएक्ट तहत भी कार्यवाही हो चुकी है। अब डीएम अविनाश कुमार ने न्यायालय में सुनवाई के बाद गुंडा अधिनियम के तहत रामजी गुप्ता को जिला बदर करने के आदेश पारित किए हैं।
सुनवाई के दौरान रामजी गुप्ता ने तर्क दिया था कि वह राजनीतिक व्यक्ति हैं और 15 वर्ष तक सांडी नगर पालिका में सभासद और पत्नी रितू गुप्ता नगर पालिका की अध्यक्ष रही हैं। उन्होंने सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया था। डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि न्यायालय की अनुमति के बिना रामजी जिले में प्रवेश नहीं कर सकेगा। जिला बदर के दौरान वह कहां रह रहा है इसकी सूचना भी पुलिस को देनी होगी।