{"_id":"6514690bf43764a59004d936","slug":"dispute-between-two-parties-report-filed-against-20-people-hardoi-news-c-213-1-hra1003-4274-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो पक्षो में विवाद, 20 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो पक्षो में विवाद, 20 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम क्योटी ख्वाजगीपुर में दो पक्षो में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के ग्राम क्योटी ख्वाजगीपुर निवासी रेनू पत्नी श्री कृष्ण ने कहा कि गांव के हरि ओम तिवारी, शिवम तिवारी, राम जी तिवारी सहित 20 लोग घर के अंदर घुसकर कमरे से उसके पति श्रीकृष्ण को बाहर खींच ले गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
दूसरे पक्ष से साधना तिवारी ने दी तहरीर में कहा कि वह हरदोई से घर आई थी, तो गांव के ही मुन्ना ने बताया कि श्री कृष्ण उसको अभद्र भाषा का प्रयोग करके अमर्यादित शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने यूपी 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।