फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dirt and foul smell increased the problems of the people of the flood affected villages

Hardoi News: गंदगी और दुर्गंध से बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की बढ़ी परेशानी

Thu, 07 Sep 2023 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dirt and foul smell increased the problems of the people of the flood affected villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी में तेजी से पानी कम हो रहा है। इससे अब कटान व गांवों में पानी दोबारा आने की आशंका नहीं है लेकिन, गांवों व खेतों से पानी उतरने के बाद गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। खेतों में फसलें के सड़ने के कारण पूरे क्षेत्र में बदबू के कारण वातावरण में दुर्गंध फैली है।
बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम होने के कारण गंगा, रामगंगा व गर्रा नदी के साथ ही नीलम और गंभीरी नदी का भी पानी तेजी से कम हो रहा है। गुुरुवार को बैराजों से गंगा व रामगंगा नदी में 83,198 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह मात्रा सामान्य श्रेणी में मानी जाती है और इससे नदियों के पानी पर कोई प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। नदियों का पानी कम होने के साथ ही बिलग्राम के कटरी व सवायजपुर के कटियारी क्षेत्र के प्रभावित 72 गांवों में अब पानी न भरा होने बाढ़ के हालात तो नहीं, पर घरों और खेतों में कीचड़ पनप गया है। खेतों में फसलों के सड़ने व घरों में सीलन के कारण दुर्गंध ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

कीचड़ के कारण गांवों में अभी साफ-सफाई व्यवस्था भी दुरूस्त नहीं हो पा रही है। ऐसे में लोगों में संक्रामक बीमारियों के पनपने की आशंका बनी हुई है। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि पंचायतों के माध्यम से बाढ़ प्रभावित गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव शुरू कराया गया है ताकि, साफ-सफाई होने तक जलजमाव वाले क्षेत्रों में मच्छर आदि न पनप सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed