फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Director expresses displeasure over arbitrary payment practices; notices issued to two ADOs.

Hardoi News: भुगतान में मनमानी पर निदेशक ने जताई नाराजगी, दो एडीओ को नोटिस

Mon, 13 Jul 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Director expresses displeasure over arbitrary payment practices; notices issued to two ADOs.
हरदोई। गांवों में गेटवे से बाहर किए गए भुगतान पर पंचायतीराज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने भुगतान में मनमानी पर कोथावां और टड़ियावां के तत्कालीन एडीओ पंचायत को नोटिस जारी किया। 15 दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगे हैं। जवाब न आने और संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज विभाग के माध्यम से राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग सहित अन्य मदों में रुपये दिए जाते हैं। इन रुपयों से काम कराने के साथ ही खरीदारी आदि के भुगतान के लिए ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर गेटवे से भुगतान की व्यवस्था दी गई है। वहीं जिले के विकास खंड कोथावां और टड़ियावां में कई ग्राम पंचायतों में गेटवे से बाहर भुगतान किया गया। मई माह में किए गए भुगतान में ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर कोथावां की पांच ग्राम पंचायतों में करीब 21,63,647 रुपये और टड़ियावां की नौ ग्राम पंचायतों में 48,32,242 रुपये का भुगतान गेटवे से बाहर किया गया है।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग के निदेशक ने ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर भुगतान में गड़बड़ी और मनमानी पर नाराजगी जाहिर की। कोथावां के एडीओ पंचायत सुधाकर वाजपेयी और टड़ियावां के तत्कालीन एडीओ पंचायत नरेंद्र कुमार को नोटिस दिया। कहा कि एडीओ के पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed