फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Diksha will also provide students with education and answers to their questions.

Hardoi News: दीक्षा से विद्यार्थियों को पढ़ाई और सवालों के जवाब भी मिलेंगे

Tue, 07 Oct 2025 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Diksha will also provide students with education and answers to their questions.
हरदोई। कक्षा एक से 12 तक विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर उनके बोर्ड और उनकी पसंद की भाषा में पाठ्यक्रम से जुड़ी पढ़ाई और जिज्ञासा के समाधान की सुविधा मिल रही है। एंड्रायड मोबाइल के माध्यम से चलने वाले दीक्षा एप पर पढ़ाई की सामग्री के साथ ही सवालों के जवाबों की भी सुविधा है। खास बात यह है कि इस पर सभी विषयों की पाठ्यक्रम के अनुसार सामग्री दी गई है।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान में दीक्षा एप को दिया गया है, जिस पर कक्षा एक से 12 तक के माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ ही अन्य सभी बोर्ड के पाठ्यक्रम को उपलब्ध कराया गया है। वहीं, कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी की पाठ्य-पुस्तकों के आधार पर पढ़ाई के लिए सामग्री उपलब्ध कराई गई है। विद्यार्थियों की जिज्ञासा के समाधान के लिए सवालों को पूछने के लिए भी एप में ही सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

--
एप पर विद्यार्थी, शिक्षक और अतिथि लॉगिन की है सुविधा
दीक्षा एप को मोबाइल पर इंस्टाल करने के साथ ही उस पर पढ़ाई और सवालों के जवाब जानने के लिए तीन श्रेणी में लॉगिन के विकल्प दिए गए हैं। इसमें पहला विद्यार्थियों के लिए है। शिक्षकों और अतिथि पाठक के लिए भी लॉगिन की सुविधा दी गई है। लॉगिन करने के बाद ही एप पर संबंधित पाठ्यक्रम की पढ़ाई और सवालों के जवाब हासिल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दीक्षा एप विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो रहा है। एप पर सभी भाषाओं में पढ़ाई और सवालों के जवाब भी उपलब्ध हैं जिससे विद्यार्थियों की तरफ से एप का उपयोग कर उनको पढ़ाई में आसानी हो रही है। शिक्षक भी एप का उपयोग कर विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दे रहे हैं। -अभय जैन, जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा माध्यमिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article