फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Difficulties do away with the blessings of parents

माता-पिता के आशीर्वाद से दूर होतीं मुश्किलें

Fri, 22 May 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 22 May 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Difficulties do away with the blessings of parents

बालाजी हनुमान मंदिर संत सेवाश्रम के तत्वावधान में

विज्ञापन
खेतुई बालाजी मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को अयोध्या से आए अयोध्या धाम के राजेंद्र दास महाराज ने भक्त और भगवान के बीच के रिश्ते को समझाते हुए कहा कि भगवान की भक्ति नि:स्वार्थ भाव से करनी चाहिए और मन और श्रद्धा से भक्ति करने पर उसकी शक्ति इतनी प्रबल हो जाती है कि भगवान भक्त के वश में हो जाते हैं।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आनंदमय जीवन के लिए तीन सिद्धांतों पर चलना जरूरी है। पुराणों में तीन सिद्धांतों में शामिल नीति यानी हम सभी कार्य नीति पूर्वक करें और अनीति से कोई कार्य न करें। दूसरा है प्रीति यानी भगवान के प्रति सच्ची प्रीति लगाए न केवल दिखावे के लिए आडंबर करें, क्योंकि दिखावे के लिए की जाने वाली आराधना नहीं महज प्रचार और अहम का परिचायक होती है, इसलिए प्रभु से सच्ची प्रीति करें।

तीसरा है रीति यानी हमारा व्यवहार रीति परक सद्भाव पूर्ण होना चाहिए। ऐसा होने पर हम जीवन मेें कठिनाइयां आने पर भी उनसे पार पा जाते हैं। स्वामी नागेंद्र दास महाराज ने कहा कि जिनके पास धर्म, संतोष, धैैर्य के साथ माता-पिता का आशीर्वाद और भगवान की भक्ति होती है दुनिया की कोई भी ताकत उसका अहित नहीं कर सकती।

इस बारे में उन्होंने नासाग्र महाराज के  प्रसंग का वर्णन कर सभी को भाव विह्वल कर दिया। उन्होंने भगवान के मत्स्य और वामन अवतार का प्रसंग सुनाकर दान के महत्व को बताया। इस मौके पर अयोध्या के रामशंकर, राजेश मिश्र, राकेश मोहन शुक्ला, शशिकांत शुक्ला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed