{"_id":"577809594f1c1bd24979b70e","slug":"died-aged-eating-poisonous-sauce","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली चटनी खाने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली चटनी खाने से वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
मल्लावां। ग्राम अकबरपुर में जहरीली चटनी खाने से एक वृद्ध की मौत हो गई और चार लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें पीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी विवेक (35) पुत्र सुदामा काफी दिनों से बीमार है। वह शरीर पर जड़ी बूटी का लेप लगाता है। शनिवार दोपहर को भी उसने सिलबट्टे पर जड़ी पीसी थी। उसी सिलबट्टे पर दोपहर भोजन के लिए चटनी पीस दी गई। चटनी खाने से परिवार के लोगों की तबियत बिगड़ गई। विवेक के पिता सुदामा (80) की कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
संगीता (30) पत्नी प्रेम कुमार, लकी (10) पुत्र प्रेम कुमार और विवेक (35) और रिश्तेदार वंदना (25) पत्नी प्रभाशंकर निवासी रसूलपुर बगियानी थाना कासिमपुर बेहोश हो गए। पूर्व प्रधान मनोज कुमार और अन्य परिजनों ने सभी को पीएचसी पहुंचाया, जहां से डा. अरविंद कुमार मिश्र ने हरदोई रेफर कर दिया। कोतवाल सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि उनको घटना की सूचना नहीं मिली है सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन