{"_id":"670025a6aae0540a5707eb28","slug":"dialysis-unit-gets-six-new-machines-relief-to-patients-hardoi-news-c-213-1-hra1004-120716-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डायलिसिस यूनिट को मिलीं छह नई मशीनें, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डायलिसिस यूनिट को मिलीं छह नई मशीनें, मरीजों को राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में नई मशीनें पहुंच गई हैं। मशीनें आ जाने से अब नए मरीजों का पंजीकरण भी हो सकेगा, पहले से अपनी बारी का इंतजार करने वालों को भी कुछ राहत मिल जाएगी। यूनिट में मशीनों की स्थापना कराने का काम शुरु कर दिया गया है, जल्द ही मरीजों की डायलिसिस भी चालू हो जाएगी, जिससे मरीजों की प्रतिक्षा सूची काफी हद तक कम हो जाएगी।
किडनी के मरीजों को डायलिसिस कराने के लिए दूसरे जिलों में दौड़ नहीं लगानी पड़े, इसके लिए मेडिकल कॉलेज में ही वर्ष 2022 में यूनिट शुरू की गई। डायलिसिस यूनिट चालू होने के बाद मरीजों की दूसरे जिलों में दौड़ तो खत्म हो गई साथ ही नि:शुल्क डायलिसिस होने से खर्चा भी बच गया। समय बीतने के साथ ही यूनिट जिम्मेदारों की लापरवाही का शिकार होने लगी। 10 मशीनों से शुरु हुई यूनिट की दो मशीनें खराब हो गईं। जिससे डायलिसिस कराने वाले मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है और नए मरीजों का भी पंजीकरण नहीं हो रहा है।
इससे संबंधित खबर 15 सितंबर के अंक में प्रकाशित की गई, जबकि नई मशीनें मंगवाने के संबंध में भी 19 सितंबर के अंक में खबर का प्रकाशन किया गया था। वहीं, अब डायलिसिस यूनिट में छह नई मशीनें शुक्रवार को पहुंच गई हैं। डायलिसिस यूनिट में नई मशीनों के आने से पहले से डायलिसिस कराने वाले मरीजों की प्रतीक्षा कुछ हद तक कम हो जाएगी। नए मरीजों का पंजीकरण भी हो सकेगा। डायलिसिस यूनिट प्रबंधक आयुष यादव ने बताया कि छह नई मशीनें यूनिट पहुंच गई हैं। अब इनकी स्थापना का काम शुरु करवा दिया गया। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।