{"_id":"670809c3032f6b53e8009e27","slug":"dholak-played-at-cousin-brother-in-laws-house-at-night-body-found-hanging-in-the-morning-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-121005-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रात में चचेरे देवर के घर बजाई ढोलक, सुबह फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रात में चचेरे देवर के घर बजाई ढोलक, सुबह फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
बेनीगंज (हरदोई)। संदना गांव में चचेरे देवर की शुक्रवार को होने वाली शादी की खुशी में विवाहिता ने बुधवार रात जमकर ढोलक बजाई। बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिलाा। जानकारी पर पहुंचे पिता ने दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
संदना गांव निवासी अंकुल की शादी 21 मई 2022 को लखीमपुर खीरी के पसिगवां थाना क्षेत्र के अभयपुर निवासी नीलम (22) के साथ हुई थी। अंकुल अहमदाबाद में एक गुटखा कंपनी में काम करता है। नीलम के चचेरे देवर आकाश की शादी 11 अक्तूबर काे है। इसी खुशी में बुधवार रात परिजन आकाश के घर में एकत्र हुए थे। रात में साढ़े 12 बजे तक नीलम ने यहां ढोलक बजाई और फिर वापस अपने घर आ गई।
सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो सास प्रेमवती उसके कमरे में गईं। कमरे में नीलम का शव फंदे से लटका मिला। उसके जीवित होने की उम्मीद में परिजनों ने फंदे से उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर मृतका के पिता तुलाराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर पति अंकुल, ससुर प्यारेलाल, सास प्रेमवती, ननद शिवानी, देवर दुर्गेश और हरिवंश ने नीलम की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया है।
विज्ञापन
कोतवाल ब्रजेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना के समय पति अहमदाबाद में था, उसे बुलाया गया है। यह भी पता चला है कि ससुरालीजनों और नीलम के बीच विवाद होता था। 30 सितंबर को दोनों पक्षों के बीच टड़ियावां में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां समझौता भी हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।