फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dengue hits the city too, three patients found

Hardoi News: शहर में भी डेंगू की दस्तक, तीन मरीज मिले

Fri, 06 Oct 2023 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dengue hits the city too, three patients found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। ग्रामीण इलाकों से शुरू हुआ डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला अब शहर तक आ पहुंचा है। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन लोगों को डेंगू से ग्रस्त पाया गया है। तीनों ही पीड़ित शहर के मोहल्ला आजाद नगर, नघेटा रोड और बावन चुंगी के निवासी हैं। जिले में अब तक इस वर्ष डेंगू के 73 मरीज मिल चुके हैं।

गुरुवार की रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला आजाद नगर में युवक को डेंगू होने की पुष्टि की गई है। इसके अलावा दूसरा मरीज शहर के मोहल्ला नघेटा में पाया गया है। तीसरा मरीज बावन चुंंगी मोहल्ला में डेंगू से संक्रमित होने की पुष्टि की गई। वही पिछले साल का आकड़ा देखा जाए तो शहर के मोहल्लाें में ही सबसे अधिक डेंगू के मरीज पाए गए थे। सीएमओ डॉ रोहताश कुमार ने बताया कि लाेगों को डेंगू के प्रति जागरुक किया जा रहा है। वहीं डेंगू के मच्छरों को मारने के लिए दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed