फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Deep burn religion, bringing to life the ideals of the resolution

धर्म दीप जलाने, आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प

Thu, 12 Jan 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 12 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Deep burn religion, bringing to life the ideals of the resolution
कचहरी में विवेकानंद की जयंती मनाते शिव विश्व कल्याण समिति के सदस्य। - फोटो : amarujala

हरदोई।  युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गुरुवार को जिले भर में कार्यक्रमों की धूम रही। कहीं घर घर में धर्म दीप जलाने का संकल्प लिया गया तो कहीं वेदांत मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन


आर्य कन्या महाविद्यालय में विवेकानंद जयंती हिंदी परिषद ने जयंती मनाई। प्राचार्या डॉ. निर्मला यादव ने विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि युवा उनके संदेश उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य क ी प्राप्ति न हो, पर चलकर जीवन सफल बनाएं।
विज्ञापन


डॉ. उमा रानी श्रीवास्तव, रचिता सिंह, स्मिता सिंह, वर्षा पांडे, डॉ. आशा मिश्रा ने प्रतिभाग किया। सीएसएन कॉलेज में गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि युवाओं का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश चंद्र, अमरनाथ वर्मा कमल किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र में लेखाकार मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी जी का दर्शन आज भी लोगों में जागरूकता का संदेश देता है। डॉ. पीसी वैश्य, पूर्णिमा, प्रद्युम्न त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, मृदुल श्रीवास्तव, मोहिनी गुप्ता, अकील खान आदि मौजूद रहे।

आरआर इंटर कॉलेज में प्रबंधक कीर्ति सिंह ने स्वामी जी के पद चिन्हों पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। अभाविप बालामऊ की नगर इकाई ने संगोष्ठी सरस्वती शिशु मंदिर में की।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यम मिश्रा व पूर्व कार्यकर्ता मनोज दुबे ने उनके बारे में बताया। प्रधानाचार्य रामशंकर शुक्ल, सत्य मिश्रा आदि मौजूद रहे। शहीद उद्यान में पतंजलि योग समिति के कार्यक्रम में समिति जिला प्रभारी हरिवंश सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अल्प आयु में ही देश का नाम पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया।

राम सिंह, राजेश कुमार सिंह, सोनू गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता आदि मौजूद रहे। छोटे लाल पब्लिक स्कूल में भी जयंती मनी। प्रबंधक डा. बीएस गुप्ता, संतोष, राजपाल आदि मौजूद रहे।

भारतीय जागृत युवा संघ के आर्यन चौहान व सिद्धार्थ मिश्रा ने उनके जीवन व उनके कार्यों से प्रेरणा लेने की सीख दी। केशव मोहन मिश्रा, प्रभाकर अवस्थी, अर्जित श्रीवास्तव, प्रिंस तिवारी, आकाश राठौर आदि मौजूद रहे।

डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर में बीएड संकाय की संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ. एसके पांडे व विभागाध्यक्ष रश्मि द्विवेदी ने स्वामी जी के देखे सपनों को साकार करने के लिए युवाआें का आह्वान किया। प्राचार्य एसके पांडे, विवेक बाजपेई आदि मौजूद रहे।

शिव विश्व कल्याण संस्थान ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदेश अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता जैशिव ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। जयप्रकाश त्रिपाठी राजू, दिनेश चंद्र त्यागी, जावेंद्र सिंह कुशवाहा, भगत सिंह, बृजकिशोर, मेवालाल, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।


शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार नालंदा शिक्षण संस्थान में भाषण, काव्यपाठ, गायन, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन व खेलकूद प्रतियोगिता हुई। स्कूल के चेयरमैन डॉ. सोम शेखर दीक्षित ने विवेकानंद के जीवन के बारे में बताया। प्रधानाचार्य एमएच नजवी मौजूद रहे। शिव सत्संग मंडल के कार्यक्रम में संत श्रीपाल, जिला प्रमुख अशोक सक्सेना, अनुराग श्रीवास्तव, प्रधान विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed