फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Decoration of government secondary schools stuck due to lack of budget

Hardoi News: बजट के अभाव में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का अलंकरण अटका

Tue, 14 Jan 2025 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Decoration of government secondary schools stuck due to lack of budget
जीआईसी में निर्माणाधीन शौचालय। - फोटो : जीआईसी में निर्माणाधीन शौचालय।
हरदोई। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। कार्यदायी संस्था की ढिलाई और बजट के अभाव से काम रुका है। शहर के जीआईसी और जीजीआईसी समेत सात माध्यमिक विद्यालयों में काम अटका है।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अलंकार में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों सुविधा और सहूलियत उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से काम कराए जा रहे हैं। पाइप पेयजल आपूर्ति, बहुउद्देशीय हाल और शौचालयों, अतिरिक्त कक्षा कक्ष आदि का काम कराया जाना है। सात राजकीय विद्यालयों में काम कराए जाने के लिए शासन ने 3,11,03,000 रुपये की स्वीकृति साल 2022-23 में दी थी।
विज्ञापन

इसमें में काम कराए जाने के लिए उप्र राज्य निर्माण संघ को 1,52,43,000 रुपये भी दे दिए गए थे। कार्यदायी संस्था के तौर पर उप्र राज्य निर्माण संघ ने विद्यालयों के हिसाब से मिले रुपये से काम तो शुरू कराया, लेकिन काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से मिले रुपये कार्यदायी संस्था की ओर से खर्च कर लिए जाने की जानकारी विभाग और शासन को भेजी गई है। कार्यदायी संस्था ने 1,58,60,000 रुपये की आवश्यकता जाहिर की है।

-----
इन विद्यालयों में होना है काम
प्रोजेक्ट अलंकार में जीआईसी और जीजीआईसी हरदोई, जीआईसी टड़ियावां, जीजीआईसी संडीला, बिलग्राम, पिहानी और पाली में काम कराया जाना है। जीआईसी हरदोई में 74,06,000 रुपये, संडीला में 45,16,000 रुपये, टड़ियावां में 52,03,000 रुपये, पाली में 47,46,000, बिलग्राम में 22,43,000, जीजीआईसी हरदोई में 17,86,000 और पिहानी में 52,,03,000 रुपये से काम कराया जाएगा।

--------
कार्यदायी संस्था को काम में तेजी लाने के लिए कहा गया है। काम समय से पूरा कराया जाना है, ताकि विद्यार्थियों को सुविधा और सहूलियत मिल सके। काम में देरी क्षम्य नहीं होगी। काम गुणवत्तापरक कराया जाना है। -मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed