फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Death of a young man who went to his in-laws to see his sick mother-in-law

Hardoi News: बीमार सास को देखने ससुराल गए युवक की मौत

Mon, 18 Mar 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 18 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man who went to his in-laws to see his sick mother-in-law
संडीला (हरदोई)। निकाह के 18वें दिन कस्बे के मोहल्ला ऊपरी मंडई स्थित ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के नई कॉलोनी निवासी नजबुद्दीन (28) फर्नीचर कारोबारी था। उसका निकाह बीती 29 फरवरी को संडीला के मोहल्ला ऊपरी मंडई मलकाना निवासी फरीन के साथ हुआ था। रविवार शाम उसे पता चला था कि उसकी सास शायराबानो बीमार हैं। इस पर वह ससुराल उन्हें देखने के लिए गया था।
विज्ञापन

वह रात में ससुराल में ही रुक गया था। सास शायरा के मुताबिक नजबुद्दीन सुबह काफी देर तक सोकर नहीं उठे तो उन्हें जगाने के लिए गईं। इसी दौरान वह मृत पड़े मिले। इसकी जानकारी नजबुद्दीन के परिजनों को दी गई। मृतक के भाई रियाजुद्दीन का आरोप है कि ससुरालीजनों ने नजबुद्दीन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि नजबुद्दीन के गले में चोट के निशान भी हैं। जानकारी पर सीओ शिल्पा कुमारी मौके पर पहुंचीं और परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ की। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed