फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Death of a worker buried in the rubble due to the collapse of Gina

जीना ढहने से मलबे में दबे मजदूर की मौत

Thu, 03 Feb 2022 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Death of a worker buried in the rubble due to the collapse of Gina
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में बृहस्पतिवार को शटरिंग खोल रहे मजदूर के ऊपर जीना ढह गया। मलबे में दबे मजदूर को साथी बाहर निकालकर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी गुलफाम (18) मजदूर था। बृहस्पतिवार को सुबह वह गौरी सराय निवासी फहीम के निर्माणाधीन मकान में काम करने गया था।
वह जीने की शटरिंग खोल रहा था। इसी दौरान जीना ढह गया, जिससे वह जीने के मलबे में दब गया। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला।
इसके बाद साथी उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने गुलफाम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed