{"_id":"63ea7b9b6147598e5e0c97e8","slug":"dead-body-thrown-in-the-forest-after-strangling-the-widow-hardoi-news-c-12-1-78680-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Crime: विधवा की गला घोंटकर की गई हत्या, जंगल में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Crime: विधवा की गला घोंटकर की गई हत्या, जंगल में फेंका शव
Mon, 13 Feb 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में घर से लकड़ी बीनने के लिए निकली विधवा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव बबूल के जंगल में फेंक दिया गया। सोमवार को महिला का शव उसके पुत्र ने जंगल में पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने जांच की। कासिमपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी किशनपाल की 10 सितंबर 2022 को मौत हो गई थी।
परिवार में उसकी पत्नी सोनी देवी (45) और एक बेटा मिथुन है। सोनी रविवार दोपहर गांव के पूरब में स्थित बबूल के जंगल से लकड़ी बीनने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी। इस पर बेटा मिथुन इधर-उधर मां की तलाश करने लगा, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं लगा।
सोमवार सुबह मिथुन मां की तलाश करते हुए जंगल की तरफ पहुंचा, जहां उसने देखा कि उसकी मां का शव पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी गांव पहुंचते ही लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी होते ही कोतवाल कासिमपुर मौके पर पहुंचे और घटना की बारीकी से जांच की। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचे घटना के साक्ष्य जुटाए। प्राथमिक तौर पर विधवा सोनी की साड़ी से गला घोंट कर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

महिला की साड़ी से गला कसकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - राजेश द्विवेदी, एसपी हरदोई