फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of a youth found hanging

Hardoi News: फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Fri, 03 Jul 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के बेड़ीजोर गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने पुलिस के आलाधिकारियों के आने तक शव उतारने से इन्कार कर दिया। उनका आरोप है कि पुलिस की पूछताछ से परेशान होकर युवक ने खुदकुशी की है, हालांकि पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बेड़ीजोर निवासी शिव सिंह (43) के रूप में हुई है, जो खेती और राजमिस्त्री का काम करते थे। वह बृहस्पतिवार रात घर से निकले थे और सुबह उनका शव गांव से कुछ दूर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चाचा रामचंदर ने बताया कि शिव सिंह की ससुराल मुरबा शाहबुद्दीनपुर गांव में है। करीब पंद्रह दिन पहले उस गांव से एक विवाहिता लापता हो गई थी। लापता विवाहिता के पति ने शिव सिंह और उसके साले पर महिला के बारे में जानकारी होने का आरोप लगाया था। परिजनों का दावा है कि पुलिस शिव सिंह से लगातार पूछताछ कर रही थी। इसी दबाव के चलते शिव सिंह ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने परिजनों के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिव सिंह से कोई पूछताछ नहीं की थी। विवेचक कमलेश सिंह सेंगर को सूचना मिली थी कि लापता महिला शिव सिंह के बहनोई के पास बदायूं में हो सकती है। पुलिस टीम बदायूं गई थी, लेकिन महिला वहां नहीं मिली। पुलिस का दावा है कि विवेचक कमलेश सिंह सेंगर की कभी शिव सिंह से मुलाकात ही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की गई है। हालांकि, जांच में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। क्षेत्राधिकारी के मौके पर पहुंचने के बाद ही शव को पेड़ से उतारा जा सका। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed