{"_id":"66561e02f8031c79c50d553d","slug":"dead-body-of-a-salesman-found-hanging-from-the-noose-of-his-wifes-saree-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115074-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी की साड़ी के फंदे से लटका मिला सेल्समैन का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी की साड़ी के फंदे से लटका मिला सेल्समैन का शव
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के पेनीपुरवा में एक सेल्समैन ने पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार को ही उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देहात कोतवााली क्षेत्र के पेनीपुरवा निवासी देवेंद्र गुप्ता उर्फ नीतू (30) किराने की सप्लाई करने वाली एक फर्म में सेल्समैन थे। उनकी ससुराल बेनीगंज कस्बे के पुराना बाजार में है। बीते सोमवार को पत्नी रुचि गुप्ता अपने दोनों बेटों के साथ मायके गई थी। सोमवार देर शाम देवेंद्र ड्यूटी के बाद वापस घर पहुंचे।
यहां वह अपने कमरे में चले गए। काफी देर तक नजर न आने पर परिजनोें ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर परिजन उनके कमरे में गए तो पत्नी की साड़ी के फंदे से शव लटका मिला। शव देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई, पड़ोसी एकत्र हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। देहात कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।