फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of a farmer who went out for defecation was found hanging.

Hardoi News: फंदे पर लटकता मिला शौच के लिए निकले किसान का शव

Wed, 22 May 2024 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a farmer who went out for defecation was found hanging.
बेनीगंज। शौच जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के सादीपुर मजरा सिंहपुर निवासी केदार (45) खेती करते थे। बुधवार सुबह लगभग पांच बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकले थे। सुबह लगभग साढ़े छह बजे कुछ ग्रामीणों ने केदार का शव गांव के बाहर आम के पेड़ में फंदे से लटका देखा। इसकी जानकारी केदार के परिजनों को दी। मौके पर केदार की पत्नी रामश्री व अन्य परिजन बिलखते हुए पहुंच गए।
विज्ञापन

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। परिवार में पांच पुत्र हैं। इनमें से दो रजनेश और दिनेश दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। मृतक की पत्नी का कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पति केदार परेशान रहते थे। इसी कारण उन्होंने खुदकुशी कर ली। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed