{"_id":"6407579605d35ecc04009b9f","slug":"dead-body-found-in-garra-river-of-a-youth-missing-for-seven-days-hardoi-news-c-12-1-113437-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: नदी में उतराता मिला युवक का शव, सात दिन से था लापता, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: नदी में उतराता मिला युवक का शव, सात दिन से था लापता, हत्या की आशंका
Thu, 09 Mar 2023 01:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 09 Mar 2023 01:46 PM IST
सार
गर्रा नदी में पाली के रहने वाले युवक का शव उतराता मिला है। मृतक सात दिन से लापता चल रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव की गर्रा नदी में एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की पहचान पाली इलाके के एक गांव के रहने वाले के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में गर्रा नदी के किनारे एक शव ग्रामीणों ने देखा।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई तो मामले की सूचना पुलिस को ग्रामीणों ने दी।सूचना मिलने पर पचदेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकलवाया। उसकी पहचान पाली थाना क्षेत्र के किलबिलि गांव निवासी सुमित पुत्र दिनेश बाल्मीकि के रूप मे हुई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कर लिए भेजा है।एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि जो भी आरोप लगाए है य लगाए जाएंगे उनकी जांच होगी साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन