फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dcm collapse with tree, driver died

अनियंत्रित डीसीएम पेड़ से टकराई, चालक की मौत

Sat, 04 Dec 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
dcm collapse with tree, driver died
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सांडी मार्ग पर बृजलालपुरवा के निकट डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई, जबकि हेल्पर घायल हो गया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी रिंकू (35) डीसीएम चालक था। वह गांव निवासी प्रवीण (20) के साथ डीसीएम पर कार के रिम लादकर लखनऊ जा रहा था। शुक्रवार देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र में सांडी रोड पर ग्राम बृजलालपुरवा के निकट डीसीएम अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो चालक और हेल्पर उसी में फंसे मिले। सीओ सिटी विकास जायसवाल मौके पर पहुंचे और जेसीबी मंगवाई। करीब 40 मिनट बाद दोनों को निकाला गया और जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में रिंकू की हालत गंभीर बता लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। रिंकू के परिवार में पत्नी सोनी व तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed