{"_id":"64e26188cdb53f3245a87a12c6182273","slug":"darbar-e-khuda-thousands-raised-their-hands-in-prayer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार-ए-खुदा में दुआ को उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार-ए-खुदा में दुआ को उठे हजारों हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sat, 18 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ईद-उल-फितर पर अमन की सरपरस्ती बरकरार रखने
विज्ञापन
के लिए दरबार-ए-खुदा में हजारों हाथ उठे। नमाज अदा करने से पहले मौलाना ने
तकरीर करते हुए देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद मजहबी सीमाएं
तोड़कर एक दूजे से गले मिल कर लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बिलग्राम चुंगी स्थित ईदगाह में सुबह से ही अकीदतमंदों की भीड़ जुटने लगी। शहर ईदगाह व जामा मसजिद में मुफ्ती इजहार ने नमाजे ईद अदा करवाई। पेेश इमाम जामा मसजिद मुफ्ती इजहार ने कहा कि ईद रोजेदारों के लिए अल्लाह का खास ईनाम है।
यह दिन आपसी द्वेष भुलाकर एक होने का पैगाम लेकर आता है। इसके बाद हजारों की संख्या में मुसलिमों ने यहां नमाजे ईद अदा की। शाहाबाद स्थित जामा मसजिद में इमाम मकसूद अली खां ने नमाज अदा कराई। वहीं ईदगाह व अन्य मसजिदों में पुरसुकून माहौल में नमाज अदा की गई।
पिहानी ईदगाह में नमाज अदायगी से पूर्व इमाम मौलाना उसमान गनी मजाहिरी ने कहा कि यह दिन अल्लाह फरिश्तों का गवाह बनाकर अपने रोजेदार बंदों की मगफिरत फरमाता है। कहा कि यह रोजेदारों के लिए खास अहमियत का दिन है। रोजेदारों को जो तीन बड़ी खुशियां अल्लाह से अता की गई हैं, उनमें एक ईद के दिन की खुशी भी शामिल है।
मौलाना ने कहा कि आपसी झगड़ों में पड़कर मुसलिम अपनी शक्ति बर्बाद कर रहा है। हमें चाहिए कि एक होकर देश की खुशहाली और तरक्की के लिए कार्य करें। इसके बाद यहां नमाजे ईद अदा कराई गई। नमाज अदायगी के बाद हजारों लोगाें ने अल्लाह के दरबार में हाथ फैला कर मुल्क की खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगी।
संडीला स्थित ईदगाह में मौलाना अब्दुल रहीम ने अकीदतमंदों को ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। बेनीगंज स्थित ईदगाह में इमाम मौलाना नैमुद्दीन काजमी ने मुसलिमों को ईद की नमाज अदा कराई।
बिलग्राम स्थित ईदगाह में मौलाना अब्दुल बली, जामा मसजिद में मौलाना हाफिज सैयद मोहम्मद ताहिर व सुल्हाड़ा स्थित बड़ी मसजिद में मौलाना सैयद सुहैल अहमद ने नमाज अदा कराई। ग्रामीण क्षेत्रों की मसजिदों में पुरसुकून माहौल में ईद की नमाज अदा की गई।
मल्लावां स्थित ईदगाह बगदाद में हाजी फकीर मोहम्मद ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके अलावा आस पास व ग्रामीण क्षेत्र की मसजिदों में शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाज अदा की गई। माधौगंज स्थित ईदगाह में मौलाना अब्दुल जब्बार ने नमाज अदा कराई।
इस मौके पर उन्होंने मुल्क में अमन चैन की अल्लाह से दुआ मांगी। इसके अलावा आस पास के क्षेत्रों में स्थित मसजिदों में नमाज अदा की गई। सांडी स्थित ईदगाह में मौलाना शकील ने नमाज अदा कराई। उधर, सखेड़ा, आदमपुर, सहोरा, बघराई के लोग भी ईदगाह नमाज अदा करने पहुंचे।
नन्हें मियां की मसजिद में कारी मोहम्मद यासीन, मोहल्ला सरायमुल्ला गंज स्थित मोहम्मदी मस्जिद में मौलाना फैसल ने नमाज अदा कराई। इससे पहले यहां अहले हदीश के मानने वाली महिलाओं व बच्चों ने नमाज अदा की। मोहम्मद खालसा स्थित यूसुफ मियां की मसजिद मेें मौलाना यूसुफ ने नमाज अदा कराई।
इमामबाड़ा स्थित मसजिद में शिया समुदाय के लोगों को लखनऊ के मौलाना ने नमाज अदा कराई। हरपालपुर स्थित मसजिद में मौलाना सलाउद्दीन, महितापुर स्थित मसजिद मेें मौलाना नईम खां, जोधापुरवा में हाफिज जी, करनपुर स्थित ईदगाह में मौलाना अनवार खां, ककरा ईदगाह में मौलाना मुईम खां ने नमाज अदा कराई।