{"_id":"66bb90f83d9b6c913e042cd6","slug":"cutting-continues-in-nokhepurwa-water-reaches-fields-crops-damaged-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-118341-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नोखेपुरवा में कटान जारी, पानी खेतों तक पहुंचा, फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नोखेपुरवा में कटान जारी, पानी खेतों तक पहुंचा, फसलों को नुकसान
विज्ञापन
हरदोई। गंगा नदी में पानी बढ़ने से तहसील बिलग्राम क्षेत्र के कटरी के गांवों के किसान सहम गए हैं। गांवों की ओर पानी बढ़ने और नोखे पुरवा में कटान जारी है। खेतों तक पानी पहुंचने से फसलों को नुकसान हो रहा है। हरपालपुर में गंभीरी नदी में पानी बढ़ने से नाऊपुरवा और दयालपुर के बीच लोगों को नाव से आवागमन करना पड़ रहा है।
तहसील बिलग्राम क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे बसे गांव और नदी में पानी बढ़ने से ग्रामीण सहम गए हैं। गांव के किनारे खेतों में पानी भर गया है। नोखे पुरवा में किनारों पर बोरियां लगाकर कटान को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। राजघाट के किनारे चिरंजूपुरवा, देवीपुरवा, मक्कूपुरवा, जरैला, पुन्नापुरवा गांवों में खेतों में पानी पहुंच गया है। छिबरामऊ से राजघाट जाने वाले रास्ते पर पानी भर गया है। देवी पुरवा के अशोक, मक्कू पुरवा के इंद्रपाल, जरैला के ऋषि कुमार ने बताया कि गांव के आसपास पानी आ चुका है। एसडीएम राकेश सिंह ने बताया कि राजघाट के आसपास इलाके में निरीक्षण किया है। प्रशासन सजग है, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है।
हरपालपुर। विकास खंड की दयालपुर ग्राम पंचायत में गंभीरी नदी को नाव से पार कर बच्चे विद्यालय जाने को विवश थे। सूचना पर सवायजपुर एसडीएम संजय अग्रहरि ने मौके का जायजा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य को बच्चों को स्कूल न बुलाने के निर्देश दिए। नाऊपुरवा से दयालपुर के लिए बच्चों को गंभीरी नदी नाव से पार करनी पड़ती है। खंड विकास अधिकारी हरपालपुर को बड़ी नाव और नाविक की व्यवस्था के निर्देश दिए। विद्यालय के प्रबंधक अमित सिंह को बच्चों को स्कूल न बुलाने के निर्देश दिए हैं। बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। नायब तहसीलदार राजेश कुमार मौजूद रहे।